Mon - Sun | 8AM - 11PM
askakpandit@gmail.com
July 1, 2026

Aaj ka Rashifal

मेष(Aries)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रह सकता है। रुके हुए कामों में गति आने के संकेत हैं और मेहनत का परिणाम धीरे-धीरे दिख सकता है। बातचीत में संयम रखें और जल्दबाज़ी से बचें। परिवार के साथ समय बिताना मन को शांति देगा।

🍀 भाग्य का साथ: 74%
🎨 शुभ रंग: लाल

आज का शुभ उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और मंदिर में कुछ समय शांत मन से बैठें। यदि संभव हो तो किसी जरूरतमंद को चना दाल का दान करें।

वृषभ(Taurus)

आज का दिन आपके लिए स्थिरता और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का संकेत देता है। काम और निजी जीवन में संतुलन बनाकर चलेंगे तो बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। किसी पुराने विचार या योजना पर दोबारा काम करने का अच्छा समय है। खर्च सोच-समझकर करें और छोटी बातों में तनाव लेने से बचें।

🍀 भाग्य का साथ: 81%
🎨 शुभ रंग: सफेद

आज का शुभ उपाय: माता लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं और मन से प्रार्थना करें। यदि संभव हो तो किसी जरूरतमंद को दूध या मीठी वस्तु का दान करें।

मिथुन(Gemini)

जो लोग लंबे समय से किसी निर्णय को टाल रहे थे उन्हें आज स्पष्टता मिल सकती है। काम में लचीलापन रखें क्योंकि परिस्थितियां थोड़ा बदलाव मांग सकती हैं। किसी नई जानकारी या संपर्क से लाभ मिलने के संकेत हैं। बिना वजह हर बात में जल्द प्रतिक्रिया देने से बचें।

🍀 भाग्य का साथ: 76%
🎨 शुभ रंग: हल्का हरा

आज का शुभ उपाय: घर से निकलने से पहले तुलसी को जल अर्पित करें और कुछ समय सकारात्मक विचारों के साथ दिन की शुरुआत करें।

कर्क(Cancer)

आज हर चीज़ को जल्दी तय करने की बजाय समय देना बेहतर रहेगा। किसी पुराने अनुभव से मिली सीख आज काम आ सकती है। अपने विचार हर किसी से साझा करने के बजाय सही समय का इंतज़ार करें।

🍀 भाग्य का साथ: 83%
🎨 शुभ रंग: हल्का नीला

आज का शुभ उपाय: सुबह किसी पौधे को जल दें और दिन की शुरुआत बिना जल्दबाज़ी के करें।

सिंह(Leo)

आर्थिक मामलों में थोड़ी समझदारी रखेंगे तो अनावश्यक खर्च टल सकता है। किसी बड़े व्यक्ति या अनुभवी इंसान की सलाह आज आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। शाम के समय कोई अच्छी खबर या मनचाही बातचीत होने के संकेत हैं।

🍀 भाग्य का साथ: 74%
🎨 शुभ रंग: लाल

आज का शुभ उपाय: शाम के समय मंदिर में घी का दीपक जलाएँ और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

कन्या(Virgo)

धन से जुड़ा कोई निर्णय जल्दबाज़ी में लेने से बचें, खासकर यदि किसी और के कहने पर कर रहे हों। परिवार या काम की किसी जिम्मेदारी को पूरा करने के बाद मन हल्का महसूस हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में कोई उपयोगी सूचना या अवसर मिलने के संकेत हैं।

🍀 भाग्य का साथ: 68%
🎨 शुभ रंग: हल्का हरा

आज का शुभ उपाय: किसी जरूरतमंद को मौसमी फल दान करें और शाम के समय घर में कपूर या धूप जलाएँ।

तुला(Libra)

हर किसी को खुश रखने की कोशिश करने से बेहतर होगा कि अपनी प्राथमिकताओं को साफ रखें। किसी पुराने संपर्क या बातचीत से काम की जानकारी मिल सकती है। धन के मामले में दिन सामान्य रहेगा। रिश्तों में आपकी शांत सोच किसी छोटी बात को बड़ा बनने से रोक सकती है।

🍀 भाग्य का साथ: 81%
🎨 शुभ रंग: गुलाबी

आज का शुभ उपाय: किसी छोटी कन्या को मीठी वस्तु दान दें।

वृश्चिक(Scorpio)

आज किसी बात को लेकर मन में चल रही बेचैनी धीरे-धीरे कम हो सकती है। काम या पैसों से जुड़ा कोई फैसला सोच-समझकर लें क्योंकि जल्दबाज़ी में छोटी गलती हो सकती है।

🍀 भाग्य का साथ: 72%
🎨 शुभ रंग: मरून

आज का शुभ उपाय: किसी छोटे बच्चे को अपनी क्षमता अनुसार मिठाई दें और दिन में एक बार बिना जल्दबाज़ी के भोजन करें।

धनु(Sagittarius)

किसी नई दिशा में कदम बढ़ाने का मन बना सकते हैं। दूसरों के अनुभव सुनना फायदेमंद रहेगा लेकिन अंतिम निर्णय अपनी परिस्थिति देखकर लें। धन के मामले में छोटा लाभ मिलने की संभावना है। अचानक बनी योजना से दिन दिलचस्प बन सकता है।

🍀 भाग्य का साथ: 84%
🎨 शुभ रंग: बैंगनी

आज का शुभ उपाय: पक्षियों के लिए दाना और पानी रखें तथा किसी एक अधूरे काम को आज पूरा करे ।

मकर(Capricorn)

आज आपको अपने फायदे और समय दोनों का हिसाब रखना पड़ सकता है। किसी काम में मेहनत ज्यादा और परिणाम धीमे दिख सकते हैं, पैसों को लेकर उधार परेशानी दे सकता है। परिवार के किसी सदस्य की बात अनदेखी न करें ।

🍀 भाग्य का साथ: 96%
🎨 शुभ रंग: भूरा

आज का शुभ उपाय: शाम के समय किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन या पानी दें।

कुंभ(Aquarius)

खुद पर संदेह कम करें। खर्च सामान्य रहेगा लेकिन किसी बेकार चीज़ पर पैसा लगाने का मन बन सकता है। दिन के अंत तक किसी बात को लेकर मन में असंतोष महसूस हो सकता है।

🍀 भाग्य का साथ: 78%
🎨 शुभ रंग: नीला

आज का शुभ उपाय: किसी पेड़ या पौधे में जल अर्पित करें और आज एक बार बिना मोबाइल के कुछ समय शांत बैठें।

मीन(Pisces)

किसी पुराने वादे या अधूरे काम की याद आज अचानक सामने आ सकती है। किसी करीबी व्यक्ति की मदद करने का अवसर मिल सकता है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन उधार लेन-देन से फिलहाल दूरी रखना ठीक रहेगा।

🍀 भाग्य का साथ: 57%
🎨 शुभ रंग: समुद्री नीला

आज का शुभ उपाय: गाय को हरी घास खिलाएँ और दिन में एक बार ईश्वर का स्मरण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp